अपर आयुक्त न्यायालय नई टिहरी में लगाये जाने को लेकर जिला अधिवक्ता संघ पौड़ी ने कमिश्नरी में किया विरोध दर्ज

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: जिला अधिवक्ता संघ पौड़ी द्वारा मंडल मुख्यालय कमिश्नरी में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के लिए गए फैसले पर विरोध दर्ज किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं का कहना था कि मंडल मुख्यालय पौड़ी में वर्ष 1969 से आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं अपर आयुक्त की अदालतें नियमित रूप से कार्य कर रही हैं।

राज्य बनने के बाद गढ़वाल मंडल में हरिद्वार भी शामिल हुआ है। हरिद्वार एवं देहरादून के लिए देहरादून में आयुक्त एवं अपार आयुक्त का कैंप कार्यालय लगता है तथा अन्य पर्वतीय जिलों के मामलों की सुनवाई मंडल मुख्यालय पौड़ी में ही होती आई है। शासन द्वारा अपर आयुक्त न्यायालय नई टिहरी में लगाए जाने की संस्कृति को मंडल मुख्यालय की गरिमा के खिलाफ बताते हुए अधिवक्ताओं द्वारा पौड़ी कमिश्नरी में धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज किया गया व सरकार द्वारा इस फैसले को वापस लिए जाने की मांग की गई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.