आय से अधिक संपत्ति ! भ्रष्ट महिला अधिकारी की फाइल शासन में दबी जल्द पुख्ता प्रमाण के साथ खुलासा

Share your love

देहरादून

 

अक्सर चर्चाओं में रहने वाली उत्तराखंड की एक महिला अधिकारी इन दिनों फिर से चर्चा में आ गई है l आखिर चर्चा भी क्यों ना हो, आय से अधिक संपत्ति मामले में जहां एक अधिकारी जेल में सलाखों के पीछे रात गुजार रहे हैं. वही एक जैसे आरोपों में यह महिला अधिकारी एसी कमरों में सरकारी कुर्सी तोड़ रही है l

आखिर यह सोतेला व्यवहार क्यों ? रामविलास यादव जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में सलाखों के पीछे हैं और विजिलेंस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फास्टट्रैक एक्शन दिखाया गया,  लेकिन इस महिला अधिकारी के मामले में यह सुस्त रवैया आखिर क्यों ?

आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला…

उत्तराखंड की महिला आईएएस अधिकारी जिसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच शासन में दबी बैठी है l

विजिलेंस जांच में अधिकारी  पर आय से अधिक सम्पत्ति की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही उन पर गोपनीय जांच में यह सामने आया है कि उनके द्वारा अपने परिजनों के नाम संपत्ति खरीदी गई है l इतना ही नहीं विजिलेंस के द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी लेकिन आज तक शासन से अनुमति नहीं मिल पाई है l गोपनीय जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई है कि चेक और एनईएफटी के द्वारा बड़ी राशि अकाउंट में ट्रांसफर की गई है. विजिलेंस का मानना है कि उनके पास  अपनी इनकम से कई गुना ज्यादा संपत्ति है l

आखिर कौन है इस भ्रष्ट महिला अधिकारी का रहनुमा जो इस भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहा है और जीरो टॉलरेंस की तर्ज पर काम कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की साख पर बट्टा लगाने का काम कर रहे है ??

यह भ्रष्ट महिला अधिकारी जब पीसीएस अधिकारी थी तब उनके खिलाफ यह जांच चल रही थी लेकिन उसके बावजूद भी भ्रष्टाचार के आरोपों के पश्चात इस महिला अधिकारी को आईएएस अधिकारी बना दिया जाता है और आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के तमाम मामले दबा दिए जाते हैं l

सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह जांच फाइल तलब कर सकते हैं और इस पर कार्रवाई की संस्तुति जल्द ही दे सकते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.