क्या ट्रक में छुपकर भागे डकैत!

जरा ध्यान से देखिए
शातिर अपराधियों ने इन बाइक से की थी डकैती!

लोकज़न टुडे

राजधानी देहरादून में 20 करोड़ की डकैती पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही l यही नहीं डकैती की रक़म और इतनी सुरक्षा के बीच बेख़ौफ़ अन्दाज़ आज सारे दिन सोशल प्लेटफार्म पर ट्रेंडिंग कर रहा था लेकिन इसी बीच जो खबर पुलिसिया सूत्रों के हवाले से मिल रही है वो भी काफ़ी चौंकाने वाली है l सूत्र बताए है कि डकैती की प्लानिंग से लेकर साईट रैकी कई बार की गई l यही नहीं डकैत इस बात से भी ख़बरदार थे कि उनकी सड़क से लेकर शोरूम तक हर चाल रिकॉर्ड हो रही है l तभी उन्होंने इससे बचने का एक फूलप्रूफ़ प्लान तैयार किया l सूत्र तो बताते है कि घटना को अंजाम देने से पूर्व मोटर बाइक और गाड़ी का इंतज़ाम दो महीने पहले ही कर लिया था l हरियाणा प्रदेश में बैठकर पूरी प्लानिंग की गई l घटना में प्रयुक्त सभी गाड़ियाँ हरियाणा से उत्तराखंड पहुँचने की ज़िम्मेदारी भी किसी और गैंग को सौंपी गई थी जिससे की बाहर से आने वाले उन रास्तों की एंट्री पर असली चेहरे रिकॉर्ड में ना आ पाये। सूत्र बताते है ये सभी वाहन 20 दिन पूर्व ही यहा पहुँचा दिये गये थे। प्लान के तहत ही इन सभी अपराधियों को घटना के बाद एक जगह मिलना था और इन सभी गाड़ियो को छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में फ़रार होना तय था और पुलिस कि प्रारंभिक कहानी भी इसी और इशारा करती है l सूत्र बताते है कि बहुत हद तक ये उम्मीद जताई जा रही है कि अब तक इन सभी ने उत्तराखंड से बाहर निकलने के लिए माल वाहक ट्रक का सहारा लिया और कही भी रिकॉर्ड में ना जाये इसलिए इन सभी ने एक ट्रक जो प्लान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था में बैठकर ग़ायब होने की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें एसएसपी अजय सिंह ने कई टीमो की नियुक्ति की है जिसमें सर्विलांस से लेकर मुखबिर तंत्र की मदद ली जा रही है l सीसीटीवीखंगालने वाली टीम फ़ुटेज के आधार पर ये तो तय हो गया है कि बदमाशो ने कौन सा रूट लिया लेकिन अभी तक पुलिस के सूत्रों के अनुसार सहसपुर के बाद की सीसीटीवी फ़ुटेज खंगालने में लगी हुई है l ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि पुलिस को इन डकैतों के फुटप्रिंट मिले है लेकिन आगे कहा ग़ायब हुए इस बारे में पुलिस काफ़ी मशक़्क़त करने में जुटी हुई है l निश्चित तौर पर देहरादून पुलिस को बदमाशों को पकड़ने की चुनौती आसान दिखाई नहीं दे रही है l पुलिस टीमे अब ऐसे वाहनों की खोज में भी जुट गई है जिसमें छुपकर ये सभी फ़रार हुए है और बहुत हद तक वो एक ट्रक भी सकता है, तलाश जारी है और सूत्र बताते है कि पुलिस की अब तक की गई जाँच भी कुछ ऐसी कहानी की तरफ़ इंगित करती है l अब आने वाले समय में देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस कब तक इन डकैती को अपने क़ब्ज़े में ले पाती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.