धामी मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न,लिए गए अहम फैसले !

Share your love

उत्तराखंड में आज फिर धामी कैबिनेट की बैठक हुई है जिसमें कई अहम फैसले लिए गए है आपको दे कि पिछले 20 दिन में धामी कैबिनेट की ये चौथी बैठक है राज्य में लगातार हो रही बैठकों के लोगो के द्वारा अलग अलग कयास लगाए जा रहे है। *आज की मंत्रिमण्डल की बैठक में लिए गए अहम फैसले* स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के प्रारम्भ होने की दशा में उक्त कार्यक्रम के कियान्वयन हेतु पंचायतीराज विभाग को अधिकृत किये जाने एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण के अंतिम वर्ष 2025-26 का कियान्वयन के सम्बन्ध में।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के प्रारम्भ होने की दशा में उक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु पंचायतीराज विभाग को दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से अधिकृत किये जाने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा के वर्ष 2025 का वर्षाकालीन अधिवेशन/ द्वितीय सत्र आहूत किये जाने के संबंध में।उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा के वर्ष 2025 का वर्षाकालीन अधिवेशन / द्वितीय सत्र के स्थान एवं तिथि निर्धारण हेतु मा० मुख्यमंत्री जी को अधिकृत किया गया है।मा० एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किये जाने हेतु गठित मंत्रिमण्डलीय उप समिति के सुझावों/ संस्तुतियों के संबंध में।मा० एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किये जाने हेतु गठित मंत्रिमण्डलीय उप समिति के सुझावों/ संस्तुतियों को मा० मंत्रिमण्डल के संज्ञानार्थ प्रस्तुत किया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.