धामी कैबिनेट बैठक हुई सम्पन्न, इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। कैबिनेट के सामने 12 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से कैबिनेट ने 9 प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।

महायोजना 2025 में निर्माणाधीन सरकारी भवनों के साथ अब राष्ट्रीय राजनेतिक दलों के प्रदेश कार्यालयों के निर्माण में भी मिलेगी छूट। राज्य कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी।

राष्ट्रीय खाद्य नीति में दिव्यांगो को बड़ी राहत, अंत्योदय योजना के तहत मिलेगा राशन।

कोविड महामारी के चलते रद्द होने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत। आयु ज्यादा होने पर मिली एक साल की छूट 30 जून 2022 तक मान्यता।

परिवहन विभाग की तनख्वाह के मामले को लेकर मुख्यमंत्री अधिकृत।

तीन मेडिकल कॉलेज e संचालन को लेकर 501 नए पद सृजित करने का फैसला।

श्रीनगर में अलग से सुपर स्पेशलिस्ट पद के 44 पद भी मंजूर।

बयासी परियोजना के तहत रेशम विभाग की जमीन को वापस लेने का फैसला। पूर्व में जमीन की गई थी ट्रांसफर।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.