वृंदावन मथुरा के श्रद्धालु की ठंड लगने से तुंगनाथ में मौत रात को ही पहुंची एसडीआरएफ देखिए वीडियो
Share your love
तुंगनाथ दर्शन हेतु गए श्रद्धालु का हुआ स्वास्थ्य खराब, एक की मौत,
कल दिनाँक 09 सितम्बर 2022 को देर रात्रि SDRF टीम को सूचित किया गया कि जनपद रुद्रप्रयाग में श्री तुंगनाथ दर्शन हेतु गए श्रद्धालु का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया है जिसे वापिस नीचे लाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से SDRF रेस्क्यू टीम बिना समय गँवाये मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मोके के लिए रवाना हुए।
SDRF रेस्क्यू टीम घनघोर अंधेरे व विषम मौसम की परवाह न करते हुए वाहन से चोपता पहुँचा गया जहाँ से लगभग 3-4 किमी पैदल रास्ता तय कर रात्रि में ही तुंगनाथ पहुँची।
मोके पर देखा गया एक व्यक्ति जो ठंड लगने से अत्यधिक बीमार हो गया था। रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पास के होटल में ले जाया गया जहाँ उसे पीने के लिए गर्म पानी व सोने के लिए बिस्तर दिया गया। इसके अतिरिक्त मौके पर एक और युवक था जिसकी ठंड लगने व स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होने से वही पर मृत्यु हो गयी थी।
अत्यधिक बरसात व मौसम की स्थिति खराब होने के कारण रात्रि में पीड़ित को लेकर नीचे आना संभव नही था इसलिए मौसम के सामान्य होने पर SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा आज प्रातः उन्हें नीचे लाया जा रहा है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
