देवस्थानम बोर्ड: बदरीनाथ में ऑनलाइन दर्शन के खिलाफ हल्ला बोल, पुतला फूंककर जताया विरोध

चमोली: केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड का विरोध शुरू हो गया है।देवस्थानम बोर्ड का बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहितों एवं हक हकूकधारियों ने विरोध शुरू कर दिया हैं। बदरीनाथ सिंहद्वार के सामने लोगों ने बोर्ड एवं सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।

इन लोगों का कहना है कि देवस्थान बोर्ड के द्वारा सरकार ने चारधामों की सनातन परंपराओं के साथ खिलवाड किया है व तीर्थ पुरोहित एवं स्थानीय हक हकूकधारियों के अधिकारों को बैक डोर से समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा। साथ ही इन लोगों ने कहा कि देवस्थाना बोर्ड द्वारा चारों धामों का लाईव प्रसारण किया जा रहा है जो कि गलत है।

कहा कि सरकार को हर हालत में इस लाईव प्रसार को रेाकना होगा, क्योंकि यह सनातन परंपराओं के साथ खिलवाड है। बाद में गुस्साये लोगों ने साकेत तिराहे में देवस्थान बोर्ड का पुतला भी जलाया व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.