ऑटो में बैठ हरिद्वार की सड़क पर उतरे दिल्ली सीएम केजरीवाल

Share your love

हरिद्वार: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर चुनावी साल में उत्तराखंड के दौरे पर हैं। जौलीग्रांट पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया भी मौजूद रहे। इसके बाद कुछ देर बंद कमरे में उनकी बातचीत चली। इसके बाद वे बाहर निकले।

सीएम केजरीवाल और अजय कोठियाल आटो में बैठकर हरिद्वार की सड़क पर निकल पड़े। बता दें कि केजरीवाल हरिद्वार में सबसे पहले पत्रकारों से बातचीत करेंगे। इसके बाद रोड शो और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्त्ताओं से चर्चा करेंगे। उत्तराखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यही वजह है कि राष्ट्रीय दलों के दिग्गज उत्तराखंड में आकर जनता को लुभाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 17 नवंबर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दौरे पर थे।

उन्होंने ऐलान किया था कि कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे। अब सीएम अरविंद केजरीवाल भी उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। रोड शो के बाद केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। पार्टी ने केजरीवाल के दौरे के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.