देहरादून दो ट्रकों की भिड़ंत 4 दुपहिया वाहन चपेट में एक व्यक्ति की मौत देखिए वीडियो
Share your love
कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

आज दिनांक 11.08.2023 को चौकी आईएसबीटी थाना पटेल नगर पर सूचना प्राप्त हुई की मोहोबबेवाला चौक पर एक एक्सीडेंट हो गया है,
सूचना पर तत्काल थाना पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर टाटा 407/ट्रक संख्या DL1MA2877, जो आशारोडी की ओर से आ रहा था, मोहबेवाला चौक पर टर्न कर रहे दूसरे ट्रक से टकराकर नाले में गिर गया, जिसकी चपेट में चार दोपहिया वाहन (स्कूटी) आ गए व एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, तथा चौक से घूमने वाला दूसरा ट्रक सड़क के दूसरी साइड में डिवाइडर के ऊपर से जाकर कार से टकरा गया। घायल को तत्काल प्राइवेट वाहन से लाइफ लाइन चिकित्सालय भिजवाया गया, जहाँ से उसे दून चिकित्सालय रेफेर किया गया, जहां डॉक्टर द्वारा घायल को मृत घोषित कर दिया गया है।
*नाम पता मृतक :-* अभय कुमार पुत्र शिव पूजन उम्र 52 वर्ष निवासी गांधी ग्राम थाना पटेल नगर देहरादून
मृतक व्यक्ति सेल्समैन का कार्य करता था। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। मृतक के पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है, घटना के संबंध में जांच प्रचलित है।
*दुर्घटना ग्रस्त वाहनो का विवरण*
UK07DF9470 स्कूटी
UK07DV4597 स्कूटी
UK07W4908 स्कूटी
UK07DF9470 स्कूटी
UK07TB2998 कार
UK07CA2735 TATA 407, जो मोहब्बेवाला चौक पर घूम रहा था।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
