देहरादून एसएसपी का सख़्त एक्शन, दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Share your love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है मामला थाना त्यूणी क्षेत्र का है जहां नियुक्त कां0 सुनील चौहान व कां0 मुनेश रावत को थाना अंतर्गत वाहनों की चेकिंग व पूछताछ के दौरान अनावश्यक बल प्रयोग किए जाने वह अनुशासनहीनता किए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

एसएसपी के सख़्त रुख के चलते इन दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है और सभी को हिदायत दी गई है कि किसी भी प्रकार अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बता दे अजय सिंह को जबसे देहरादून ज़िले का चार्ज मिला है तब से लगातार वो विभाग के लोगो पर भी कार्यवाही करते रहे है उनका साफ संदेश है कि किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.