जनपद की कमान संभालते ही एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा लगातार लिया जा रहा पुलिस सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, आज पलटन बाजार का किया भ्रमण
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

एसएसपी देहरादून द्वारा घंटाघर, पलटन बाजार व आसपास का क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर पुलिस, यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को शहर के सभी चौराहों, मुख्य बाजारों तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों को पीक ऑवर्स के दौरान अपने-अपने सर्किल थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहों बाजारों भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर स्वयं उपस्थित भ्रमणशील रहकर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सभी अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुख्य बाजारों भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर शाम के समय नियमित रूप से पैदल गस्त कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त मुख्य बाजारों मार्गो फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु नगर निगम की टीम के साथ समन्वय स्थापित करने तथा अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही बाज़ारो व मुख्य मार्गो पर बेतरतीब रूप से वाहनों को खड़ा कर लोगों का आवागमन बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर यातायात व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
