दून पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का मुकदमा दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के अंदर किया घटना का खुलासा !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

शनिवार यानी दिनांक 7/02/2026 को सुमन कुमारी पुत्री भिखारी सैनी निवासी मुस्तफापुर बिहार ने थाना बसंत विहार पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से दो लड़कों द्वारा उनका मोबाइल छीन कर भाग जाने के के बारे में अवगत कराया गया जिस पर तत्काल थाना वसंत विहार में अज्ञात स्कूटी सवार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया…

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना वसंत विहार पुलिस ने टीम का गठन करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक करे तथा संदिग्धों के बारे में जानकारी एकत्रित करी एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का का भौतिक सत्यापन किया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिलान कर अभियुक्तों की तलाश करी गई जिसके फलस्वरुप कल चेकिंग के दौरान शास्त्री नगर खला जाने वाले रास्ते पर ट्रांसफार्मर के पास से फैजल पुत्र हसनैन निवासी प्रिंस चौक त्यागी रोड को लूटे हुए मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया…

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल, उपनिरीक्षक मुकेश नेगी, उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल हेमंती नंदन, कांस्टेबल अनुज, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल ललित तथा SOG से कांस्टेबल आशीष शामिल थे….


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.