देहरादून: अमित शाह ने लान्च की घसियारी योजना, बोले- विषम परिस्थितियों में काम करने वाली महिलाओं को होगा लाभ

Share your love

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना को लान्च किया। इस योजना से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय और श्रम की बचत होगी। इससे पहले गृहमंत्री शाह ने सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार फिर से उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने ये भी कहा कि उत्तराखंड को पूर्व पीएम अटल अटल बिहारी बाजपेयी ने किया और इसे संवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि पैक्स सोसाइटी के कंप्यूटरीकृत होने से सोसाइटी के सदस्यों को लाभ होगा। केंद्र सरकार भी अब यह कदम उठा रही है। हो सकता है के निकट भविष्य में देश के सभी राज्य उत्तराखंड के माडल को अपनाएं।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.