15 दिसंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें यहां

Share your love

मेष-भाग्‍यवश कुछ लाभ हो सकता है लेकिन अभी भी आपके अष्‍टम भाव में ग्रहों का जमावड़ा है। बचकर पार करें। प्रेम में न उलझें। संतान पर ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक स्थिति ठीक चलेगी आपकी। लाल वस्‍तु पास रखे।

वृषभ-जीवनसाथी अपनी रोजी-रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे लेकिन कोई बड़ी समस्‍या नहीं होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है, प्रेम कई थपेड़ों से गुजरेगा। व्‍यवसायिक लाभ चलता रहेगा। तांबे की बनी कोई वस्‍तु पास रखें।

सिंह-गृहकलह से बचें। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी पर अभी विचार न करें। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्‍या-रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्‍की करेंगे। गृहकलह से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम,व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। कोई शुरुआत करना चाहते हैं तो कर लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। चने की दाल दान करें या किसी मवेशी को खिलाएं।

वृश्चिक-पूंजी निवेश अभी न करें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। जुआ-सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा,व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम ठीक ठाक रहेगा। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सरकारी तंत्र से थोड़ा बचकर चलें। सूर्यदेव को जल दें।

मकर-मन चिंतित रहेगा। अनायास खर्चों से परेशान होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। मां काली की उपासना करते रहें।

कुंभ-रुका धन वापस होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।

मीन-राजसत्‍ता पक्ष से लाभ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम करीब-करीब ठीक रहेगा आपका। पीली वस्‍तु पास रखें।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.