दबंगो ने धारदार हथियारों से किया हमला 3 घायल

Share your love

रुड़की: रुड़की के गंगनहर थाना क्षेत्र के मछली बाजार में गारमेंट्स शोरुम में आधा दर्जन दबंगों ने शोरूम में घुसकर शोरूम मालिक पर धारदार हथियारों से हमला कर दियाजिसमे शोरूम में मौजूद शोरूम मालिक इमरान सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर दबंगों को देख आसपास के दुकानदारो में हड़कम्प मच गया। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को बामुश्किल शांत कराया और घायलों को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया वही पुलिस तहरीर आने का इंतज़ार कर रही हैं। वही घायलों का उपचार रुड़की के सिविल अस्पताल में जारी है वही पुलिस ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.