सभी निजी और सरकारी स्कूलों में होगा कोविड गाइडलाइंस का पालन : शिक्षा महानिदेशक

Share your love

देहरादून: कोरोना के नए वेरिएंट और उसके बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में एक बार फिर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग का भी पालन करना होगा। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने यह आदेश जारी किए है।

सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों को मास्क पहनकरआना होगा। बिना मास्क के किसी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जितना हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवा जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि कोविड को लेकर फिर से स्कूलों में जागरुकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जाएं। ताकि कोविड के आने वाले खतरे को पहले ही टाला जा सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.