उत्तराखंड के विधायक के साथ बड़बोलापन पड़ा महंगा बॉबी कटारिया पहुंचा तिहाड़ जेल

Share your love

दिल्ली/ देहरादून

 

एक वक्त था जब यूट्यूब पर और बॉडीबिल्डर बॉबी कटारिया ने तीन राज्यों की पुलिस के नाक में दम कर रखा था लेकिन उसे नहीं पता था कि उत्तराखंड में पंगा लेना उसे इतना भारी पड़ जाएगा

पूरी खबर विस्तार से

सोशल मीडिया में चर्चित बॉडीबिल्डर बॉबी कटारिया ने आखिरकार थक हार कर दिल्ली में सरेंडर कर दिया है बॉबी कटारिया पिछले काफी लंबे समय से भागा- भागा फिर रहा था उसे दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही थी बॉबी कटारिया के ऊपर उत्तराखंड में ट्रैफिक रुकवा कर बीच सड़क पर शराब पीने और प्लेन में धूम्रपान करने  का आरोप था जिसको लेकर कई बार नोटिस देने के पश्चात भी बॉबी कटारिया पुलिस के समक्ष पेश नहीं हो रहा था आखिरकार कोर्ट के आदेश के पश्चात घर पर कुर्की का नोटिस चिपकाने पर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया

अब उसे तिहाड़ भेजा गया है, जहां से आरोपी को 1 अक्टूबर को पुलिस बी वारंट पर दून लाएगी।
बॉबी कटारिया का मामला इतना तूल नहीं पकड़ता उसने सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने के साथ-साथ उत्तराखंड के पत्रकार और हरिद्वार की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को भी चैलेंज कर दिया।

 

वह इस बात से अनजान था कि उसको यह चैलेंज  कितना महंगा पड़ सकता है विधायक उमेश कुमार के ट्वीट के बाद बॉबी कटारिया के ऊपर दिल्ली पुलिस और उत्तराखंड पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.