लेडी सिंघम इन एक्शन वारंटियों पर की जा रही लगातार कार्रवाई

Share your love

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के कड़े निर्देशन में अपराधियों की धर-पकड़ हो रही तेज|

03 वारण्टियों को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल

 

श्वेता चौबे  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्टियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में-

जनपद की श्रीनगर पुलिस ने दिनांक 15.12.2022 को माननीय न्यायालय श्रीनगर द्वारा जारी वाद संख्या-190/2021, धारा-138 NI Act से सम्बन्धित वारण्टी पंकज राणा पुत्र आनंद सिंह राणा, निवासी ग्राम-मंडोली, पोस्ट-डांगचौरा, जनपद टिहरी गढ़वाल एवं माननीय न्यायालय श्रीनगर द्वारा जारी वाद संख्या 401/2019, धारा- 279/304 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी तरुण सिह पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी-घसिया महादेव, श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक की जा रही है।

साथ ही थाना थालीसैण पुलिस ने आज दिनांक 16.12.2022 को माननीय न्यायालय पौड़ी द्वारा जारी वाद संख्या- 03/2021, धारा-60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी गोपाल सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्ग0 ध्यान सिंह, निवासी ग्राम- स्युसाल पो0-बुंगीधर, थाना थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस-टीमः-
• थानाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी
• उप निरीक्षक वेद प्रकाश
• अपर उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह
• आरक्षी संजय
• आरक्षी देवेन्द्र नेगी
• आरक्षी निरंजन कुमार


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.