सत्याग्रह से पहले ही धर लिए गए कांग्रेसी, पुलिस ने गांधी पार्क से उठाया

देहरादून

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में आज विरोध स्वरूप बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन के लिए रवाना हुए इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गांधी पार्क पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया

पुलिस सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लेकर चली गई। पुलिस अपनी कार्रवाई को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम कह रही तो कांग्रेस इसे अलोकतांत्रिक और दमनकारी बता रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकताओं ने सेक्टर दो स्थित गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने के लिए रविवार को दोपहर बारह बजे सत्याग्रह का आयोजन किया था। कांग्रेस नेता राजीव चैधरी ने बताया कि सत्याग्रह के लिए हम गांधी की प्रतिमा पर साफ सफाई और तैयारियों में जुटे थे। तभी पुलिस की टीमें आई और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद जितने भी कार्यकर्ता आते रहे उनको हिरासत में लेकर पुलिस लाइन छोड दिया गया। उन्होंने कहा कि विरोध जताना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और पुलिस ने हमारे अधिकारों का हनन किया है। वहीं दूसरी ओर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही हिरासत में लेने की कार्रवाई की गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.