पौड़ी से श्रीनगर व कोटद्वार जाने वाले खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्ग के जल्द सुधारीकरण न होने पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: मंडल मुख्यालय पौड़ी से श्रीनगर व कोटद्वार जाने वाले खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्ग के जल्द सुधारीकरण न होने पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोशी ने कहा की मंडल मुख्यालय पौड़ी से श्रीनगर व कोटद्वार जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है समय-समय पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, जिलाधिकारी पौड़ी को लिखित व मौखिक रूप से आग्रह किया गया है कि सड़क का सुधारीकरण करवाया जाए। ताकि कोई अप्रिय घटना इस मार्ग पर न घटे सके साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों की आवाजाही के लिए भी यह मार्ग सुगम बन सके। लेकिन लंबे समय बीतने के बाद भी सड़क का सुधारीकरण नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस राष्ट्रीय राजमार्ग को सही नहीं किया जाता है तो वह अपनी पार्टी के साथ आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रसाशन की होगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.