CM धामी का आज दिल्ली दौरा, जानिए वजह

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। सीएम धामी आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। दोपहर में सीएम धामी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार आज उनका दिल्ली में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है।

इसके बाद बुधवार को वह गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पर्यटन, जल जीवन मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम समेत राज्य और राज्यवासियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा करेंगे।

करीब सवा माह के अब तक के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का यह तीसरा दिल्ली दौरा है। माना जा रहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास समेत अन्य विषयों पर केंद्र से कुछ सौगात देने का आग्रह कर सकते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.