सीएम धामी ने देहरादून में 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ !

लोकजन टुडे, देहरादून

एंकर— देहरादून में 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस–2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलन कर किया. मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी और हस्तशिल्प स्टॉल का निरीक्षण कर स्थानीय कला को प्रोत्साहन दिया.13 से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन का आयोजन पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी थीम पर किया जा रहा है, इस दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को बेहतर सुशासन और प्रशासनिक दक्षता के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉन्फ्रेंस स्थल पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण कर स्थानीय कला एवं शिल्प को प्रोत्साहन दिया।

आपको बता दें कि देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स भाग ले रहे हैं। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” थीम पर केंद्रित है।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राज्य की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार लगभग 3.79 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने जा रहा है और प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने जनसंपर्क विशेषज्ञों, प्रतिनिधियों और युवा प्रतिभाओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष की थीम “पीआर विजन फॉर–2047” विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज के डिजिटल युग में, पब्लिक रिलेशन केवल सूचना संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी अंग बन चुका है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.