देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होने जा रही है। पूर्वाह्न 11 बजे से सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन में यह बैठक होगी।
सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में आपदा पुनर्वास नीति, माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं को टेबलेट, फारेस्ट गार्ड भर्ती नियमावली में संशोधन के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर ने बेरोजगारों को तोहफा दिया है। सीएम ने प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। कैबिनेट फैसले के बाद सालों से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों को आस जगी है। सीएम धामी की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों पर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
