मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार रजिस्टर और बदलती डेमोग्राफी को लेकर दिया बयान !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार रजिस्टर और बदलती डेमोग्राफी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ जनसंख्या और डेमोग्राफी में बदलाव हुआ है, जिसके चलते परिवार रजिस्टर में कई जगह अनियमितताएं सामने आई हैं।

सरकार अब इन अनियमितताओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है।


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जो लोग वास्तव में उत्तराखंड के निवासी हैं, उनकी पहचान सुनिश्चित की जाएगी ताकि राज्य की डेमोग्राफी प्रभावित न हो।

इस विषय पर अगली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया जाएगा। साथ ही सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि जहां भी गड़बड़ियां सामने आई हैं, उन्हें चिन्हित कर सुधार किया जाए।


विशेष रूप से मैदानी जिलों—देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी जिले के कोटद्वार क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी इस पूरे अभियान की स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.