मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी को दी 35.58 करोड़ रुपए की सौगात!

Share your love

देहरादून : सीएम धामी जनता के लिए आए दिन नए कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 35.58 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज़ू बनाए जाने के लिए बजट दिए जाने की घोषणा की।

इसके साथ ही देवभूमि को ड्रग्स फ्री करने के अभियान में हल्द्वानी में एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की घोषणा की तथा हल्द्वानी में आधुनिक कैथ लैब बनाने की घोषणा की, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार राज्य की जनता की भलाई के लिए विकास कार्यों में जुटी हुई है।

यह ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छता की ओर सरकार का एक बड़ा कदम है, वही मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि यह हल्द्वानी के लिए नई शुरुआत है। स्वच्छता के लिए एक बड़ा कदम है, गौरतलब है कि शिवर ट्रीटमेंट प्लांट मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे आज मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.