मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्य जीवों और मानव संघर्ष पर जताई चिंता !

Share your love

लोक जन टुडे ब्यूरो देहरादून

हाल ही के दिनों में लगातार हो रहे वन्य जीवों के हमलों को लेकर सरकार चिंतित दिखाई दे रही है…..सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जंगली जानवरों के हमले से काफी दुखद घटनाएं सामने आई हैं, जिसको लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है…..उन्होंने कहा कि वन मंत्री और वह खुद लगातार विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं….. अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है….

सीएम धामी ने कहा कि देश,काल और परिस्थिति के हिसाब से जो भी बेहतर से बेहतर सुविधा सरकार से बन पड़ेगी, सरकार उनको करने के लिए आगे आएगी…. उन्होंने कहा कि वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और जो लोग वन्यजीवों के हमलों से घायल हुए हैं, उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठा रही है और हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं……


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.