सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया योगाभ्यास, कई अधिकारी रहे मौजूद

Share your love

पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा इसको लेकर देवभूमि में कई दिनों से तैयारिया चल रही है आज सुबह मुख्यमंत्री आवास परिसर में योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है। यह हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने सदैव मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा है और हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ योग है। यही कारण है कि आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन गया है और भारतीय जीवन शैली को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित कर रहा है।

21 जून को योग दिवस पर गैरसैण में भव्य योग का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे इसके साथ साथ तकरीबन दस देशों के राजदूतों को भी योग दिवस पर गैरसैण में आमत्तित किया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.