धामी शाह की मुलाकात उत्तराखंड में मंत्रियों की बढ़ी धड़कन क्या आज होगा फैसला कौन- इन कौन आउट

Share your love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद उत्तराखंड में तमाम मंत्रियों की दिल की धड़कनें बढ़ गई

लगभग कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि उत्तराखंड मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है कई मंत्रियों की कुर्सियां खतरे में है

जिसके बाद उत्तराखंड में इस मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है अब देखना होगा इस मुलाकात के बाद आलाकमान क्या सोशल मीडिया में चल रही इस खबर पर मुहर लगाने का काम करेगी या फिर यह  एक अफवाह साबित होगी

 

हालांकि बताया जा रहा है

दिल्ली प्रवास पर मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। लगभग एक घण्टे तक चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने  शाह को पिछले दिनों राज्य में विभिन्न जगह आई दैवीय आपदा और उन क्षेत्रों में किए गए आपदा प्रबन्धन, राहत व बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बुधवार को अपराह्न लगभग 3 बजे मुलाकात हुई। यह मुलाकात लगभग एक घण्टे तक चली। मुलाकात का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने बताया कि इस दौरान राज्य के विकास को लेकर बृहद चर्चा हुई। खासतौर पर उन्होंने श्री शाह को दैवीय आपदा से राज्य में हुई क्षति के बारे में जानकारी दी। श्री शाह ने आश्वासन दिया है कि सुख दुख में केन्द्र सरकार मजबूती से उत्तराखण्ड की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.