न्यू माड्यूल बहुद्देश्यीय विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

आगामी 14 दिसंबर 2025 को जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती स्थान आईटीबीपी मातली में न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय की अध्यक्षता में प्रस्तावित न्यू माड्यूल बहुद्देश्यीय विधिक साक्षरता एंव चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली l

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को उन्होंने शिविर के सफल सम्पादन को लेकर साक्षरता एंव चिकित्सा आदि केन्द्र, राज्य सरकार की ऐसी योजनाओं जिससे आमजन मानस के साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों के निवासियों को सरलीकरण की दिशा मे लाभ प्रदान हो, इस ओर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुये,आवश्यक दिशा-निर्देश दिये l उन्होंने यह भी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि साक्षरता शिविर में प्रयोगात्मक रूप से भी आमजन मानस को लाभान्वित की दिशा में अवसर प्राप्त करवायें जाए l

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस रावत, अपर परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, सहायक निदेशक डेरी विकास पीयूष आर्य, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी सहित पुलिस एवं आजीविका से सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.