जिलों में भारी बारिश से चमोली बदरीनाथ हाईवे बंद, लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित

चमोली: चमोली में देर रात से लगातार बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 चमोली, गुलाबकोटी, कौडिया व पागल नाला में बंद हो गया है। सड़कें बन्द होने से वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी है। हालांकि एनएच और बीआरओ सड़क खोलने के काम में लगा है मगर लगातार बारिश से सड़क खोलने में दिक्कतें आ रही है।

वहीं जनपद में लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी, और पिंडर नदी सहित छोटे-बड़े नदी- नाले भी उफान पर है। बात ग्रामीण क्षेत्रों की करें तो बारिश से कई ग्रामीण इलाकों के मोटर मार्ग भी बाधित हुए है। और काश्तकारों की कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है।
कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटर मार्ग भी सिरोली-भटोली के पास बंद है। यह सड़क ग्रीष्मकालीन राजधानी भराडीसैंण को जोड़ती है

वहीं कर्णप्रयाग ग्वालदम बैजनाथ अल्मोड़ा मोटर मार्ग भी नलगांव के पास बंद है। बीआरओ द्वारा बताया गया कि पहाडी से लगातार पत्थर गिरने के कारण बारिश थमने पर ही सड़क खोलना का काम संभव है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.