ब्रेक फेल होने के बाद 65 यात्रियों से भरी बस एक्सीडेंट के दो सीसीटीवी फुटेज देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Share your love

PWD तिराहा, ऋषिकेश में बस दुर्घटना, बाल-बाल बचे 60 से 65 यात्री, SDRF द्वारा घायलों को दिया गया प्राथमिक उपचार ।*

 

कल दिनाँक 28 जुलाई 2022 को थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस PWD तिराहे के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होने के कारण रोड पर पलट गई है जिसमे लगभग 60 से 65 यात्री सवार है।

उक्त डबल डेकर बस (UP 54 T 8131) जिसमे सवार व्यक्ति उत्तरप्रदेश से आये हुए थे, अनियंत्रित होने से सड़क पर ही पलट गई थी, तथा उसमें सवार यात्री मामूली रूप से घायल हुए थे। बस को जेसीबी की सहायता से सीधा किया जा सका। SDRF टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाया गया।

आज उस बस एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है आप भी देखिए तो रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.