विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा पर 6000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज

Share your love

गाजियाबाद /देहरादून

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे पर 6000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज…

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे साकेत बहुगुणा के खिलाफ गाजियाबाद में धोखाधड़ी मारपीट जान से मारने की धमकी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है l विजय बहुगुणा उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं l उनके पुत्र सौरव बहुगुणा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं l साकेत बहुगुणा कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का टिहरी से चुनाव भी लड़ चुके हैं l

इन धाराओं में मुकदमा दर्ज….

420 ,467 ,468, 471, 120 बी 323, 504 और 506

यह मुकदमा कुल 8 धाराओं में दर्ज किया गया है

मामला 6000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का हैl पुलिस ने जब इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया तो आरोप लगाने वाले व्यक्ति के द्वारा गाजियाबाद की अदालत की शरण ली गई l जिसके पश्चात कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया l मामला एनसीआर में धोखाधड़ी का है…
वही इस संबंध में शिकायतकर्ता अमित वालिया से जब संपर्क किया गया तो से संपर्क नहीं हो पाया…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.