बिना इजाजत ट्रैकिंग करने पर 9 ट्रैकरो पर मुकदमा दर्ज

Share your love

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के खिमलोग छितकुल ट्रैक पर बिना अनुमति ट्रैकिंग करने पर नो ट्रैकर और पोटरों पर गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय पार्क प्रबंधन ने मुकदमा दर्ज कराया है उधर ट्रैक पर फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है कि खीमलोग दर्रे के बेस कैंप में 3 दिन से ट्रैकर फंसे एक ट्रैकर और तीन पोर्टर के रेस्क्यू के लिए अभियान सोमवार को भी जारी रहा खिमलोग छितकुल ग्लेशियर में मृतक ट्रैकर के शव को लाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है हिमाचल और उत्तराखंड से 40 लोगों की रेस्क्यू टीम खिमलोग  दर्रे के लिए बीते रविवार को रवाना हो गई थी ,सोमवार को दिनभर टीम ने खिमलोग छितकुल

में फंसे पोर्टर और ट्रैकर तक पहुंचने का प्रयास किया क्षेत्र में कनेक्टिविटी की दिक्कतों के चलते रेस्क्यू टीम से संपर्क नहीं हो पा रहा

उधर गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय पार्क मोरी के रेंज अधिकारी गौरव अग्रवाल ने खिमलोग ट्रैक पर बीते 28 अगस्त को बिना अनुमति के ट्रैकिंग पर गए 9 सदस्यों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.