नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, दो लापता

Share your love

राजस्थान: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं।पुलिस के मुताबिक कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे जिसमे से तीन की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार के चालक ने जानबूझकर अपने वाहन को नहर की ढलान की ओर ले गया इस कारण कार नहर में समा गई। कार में हरीश (40) उनकी पत्नी सुमन (36), बेटी मीनाक्षी (14), बेटा मनीष (7) और शाली मंजू (36) थे, नहर से सुमन, मीनाक्षी और मंजू का शव बरामद किया गया, जबकि हरीश और मनीष की तलाश की जा रही है।पुलिस का कहना है कि इस मामले की आगे जांच की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.