विजय कॉलोनी में नाले के निर्माण का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित विजय कॉलोनी में निर्माणाधीन नाले के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाले का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए और इसे तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को राहत के साथ बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद सतेंद्र नाथ, सतेंद्र खरोला, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.