अवैध लाल बत्ती लगाकर हूटर बजाना युवकों को पड़ा महंगा, कोतवाली मसूरी पुलिस ने सिखाया सबक

लोकजन टुडे, मसूरी

 

आज दिनांक 20.08.2023 को थाना मसूरी द्वारा दौराने वाहन चैकिंग वाहन संख्या DL 1CR1556 मारूति स्विफ्ट रंग ग्रे जिस पर लाल बत्ती लगी थी व चालक द्वारा हूटर का प्रयोग किया जा रहा था तथा उसमें बैठे अन्य तीन व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग मचाया जा रहा था को रोककर चैक किया तो उसमें बैठे चालक व अन्य तीन लोगों द्वारा शराब का सेवन किया गया था । मसूरी पुलिस द्वारा वाहन को एमवी एक्ट के अन्तर्गत कब्जे पुलिस लेकर चालक को 185 एम0वी0 एक्ट व अन्य तीन हुड़दंगियों को 81 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। वाहन को एमवी एक्ट की धाराओं में सीज किया गया।
नाम पते आरोपी –
1- परमेन्द्र पुत्र सतवीर नि0 ग्राम किठाणा पट्टी गैला पट्टी थाना किठाणा जिला कैथल हरियाणा – 185 एमवी एक्ट
2- सौरभ रावत पुत्र विनोद सिंह नि0 किशनपुर थाना राजपुर देहरादून – 81 पुलिस एक्ट
3- जोगेन्द्र पुत्र श्री भगवान नि0 ग्राम विजवासा नई दिल्ली – 81 पुलिस एक्ट
4- प्रमोद पुत्र रणवीर नि0 उपरोक्त – 81 पुलिस एक्ट


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.