अवैध मजारों पर फिर गरजेंगे बुलडोजर इस अधिकारी को बनाया गया नोडल प्रतिदिन अतिक्रमण की करेंगे समीक्षा

Share your love

देहरादून

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर वन विभाग के हेड Hoff बने आईएफएस विनोद कुमार ने चार्ज लेते ही वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कवायद शुरू कर दी। सीएम धामी ने लैंड जेहाद के तहत वन भूमि पर बनी अवैध मजारों स्थापित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
इधर, बुधवार को हुए ताजे आदेश में धार्मिक व अन्य गतिविधियों के तहत वन भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए डा० पराग मधुकर धकाते, मुख्य वन संरक्षक, वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।


डॉ धकाते को यह जिम्मेदारी दी गयी है –
धार्मिक स्थलों / अन्य विभिन्न गतिविधियों की आड़ में वन भूमि के अतिक्रमण की सूचना एकत्रित की जायेगी।

वन भूमि पर हुये / हो रहे अतिक्रमणों को खाली कराये जाने की प्रतिदिन समीक्षा की जायेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.