ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून के जेल में वरिष्ठ जेल सहायक ने की आत्महत्या, मची सनसनी

देहरादून: देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ सहायक ने जेल में की आत्महत्या।आवासीय परिसर /जेल कार्यालय में फाँसी लगाकर धीरज शर्मा ने किया सुसाइड। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार धीरज शर्मा जेल परिसर में फैमिली क्वार्टर में रहते थे। आज बुधवार सुबह दफ्तर में जाकर धीरज शर्मा ने आत्महत्या की। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जेल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि आवास के बगल में ही धीरज शर्मा का ऑफिस है, जहां उन्होंने फांसी लगाई है। सुसाइड नोट में प्रताड़ित करने वाले का नाम लिखा गया है।

पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि धीरज शर्मा मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले थे और जेल परिसर में वह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.