ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री के पोस्टर लगा कर ठगी करने के आरोप में चार आरोपी गिरफ़्तार …

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगा कर ठगी करने पर चार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।

आपको बता दें कि 4 दिसंबर को चौकी लखीबाग क्षेत्र स्थित आढत बाजार में दीवारों पर प्रधानमंत्री योजना के द्वारा आधार कार्ड लोन ,पर्सनल लोन, होम लोन व बिजनेस लोन लिए जाने से सम्बन्धित विभिन्न पोस्टर चस्पा होना संज्ञान में आया था।उक्त प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जाँच क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर से करायी जिसमें गहनता से जॉच की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि उक्त सम्बन्ध में दिवारों पर उक्त फोटो चस्पा किये पाये गये थे।

दिवारो से दो चस्पा किये गये पोस्टर को निकाल कर साक्ष्य हेतु सुरक्षित किया गया था। उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल पुलिस की ओर से अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे, उक्त निर्देशो के सम्बन्ध में कोतवाली नगर क्षेत्र में मु0अ0सं0 354/2020 धारा 420भादवि0 बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.