नैनीताल जनपद में कार के ऊपर गिरा बोल्डर दर्दनाक हादसा

Share your love

आज उत्तराखंड में कैची धाम के पाडली के पास पहाडी से भारी बोल्डर कार के उपर आने से कार चालक की मोके में मौत

 

नैनीताल

– उत्तराखंड में कैंची धाम के समीप पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने से कार में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकी तीन अन्य सवार घायल हो गए। बोल्डर गिरने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
दुर्घटना के अनुसार कैंची धाम से 2 किलोमीटर आगे पाडली गांव के पास एक स्विफ्ट कार खैरना की तरफ लगभग दोपहर 12:30 बजे जा रही थी। कार संख्या यू.पी.21 7632 में चार लोग सवार थे। अचानक पहाड़ी से एक बड़े बोल्डर के साथ मलुवा कार के ऊपर गिर गया। बोल्डर के नीचे कार चालक जतिन दिवाकर समेत 3 अन्य घायल हो गए। सूचने के बाद मौके पर पहुंची भवाली पुलिस ने चारों लोगों को कार से निकाला और पुलिस वाहन 112 से सी.एस.सी.खैरना ले जाया गया। चिकित्सकों ने चालक जतिन दिवाकर को मृत घोषित कर दिया। घटना में प्रवीण चौधरी, अभय और अक्षय को मामूली चोटें आई हैं जिनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। बोल्डर गिरने से कार बुरी तरह से तहस नहस हो गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.