चमोली
देवदूत बनकर पहुँची पुलिस, कार में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दिया मानवता का परिचय।
आज दिनांक 2/5/24 को 112 की सूचना पर अवगत करवाया गया कि, टैय्या पुल के पास 200 मीटर आगे पिनोला की तरफ से यात्रियों की कार जो कि श्री बद्रीनाथ जी से गाजियाबाद को जा रही थी,के ऊपर बड़ा बोल्डर गिरने की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह रावत मय फ़ोर्स व राहत, आपदा, बचाव उपकरणों सहित मौके पर पहुँचकर कार संख्या UP78EQ-9408 बेलोनो कार के अन्दर फंसे 2 यात्रियों को जिनमें सवार 1-सनी पराशर पुत्र स्व०श्री-राजेन्द्र पराशर व 2-स्वपनिल पुत्र श्री सतीश पता-R/0-A ब्लॉक कानपुर को रेस्कयू कर कार से सुरक्षित बाहर निकालकर यात्रियों की जानमाल की हिफाजत कर, कार को सड़क से किनारे कर प्रथामिक उपचार देकर गंतव्य की ओर प्रस्थान कराया गया, तथा यात्रियों द्वारा चमोली पुलिस की सहाराना कर भूरि भूरि प्रंशसा की गई तथा जाम में फंसे वाहनों को निकालकर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
