चार धाम यात्रा के लिए आज से कीजिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग इतना रहेगा किराया
Share your love
देहरादून
आज से कर सकते हैं आप हेली सेवा के लिए बुकिंग
प्रतिदिन 100000 श्रद्धालु करा रहे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चारधाम यात्रा के लिए सबसे अधिक केदारनाथ यात्रा के लिए हो रहे रजिस्ट्रेशन 11 लाख से अधिक श्रद्धालु करवा चुके हैं रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। आईआरसीटीसी की ओर से 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी जाएगी लेकिन हेली टिकट बुक कराने के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के टिकट की बुकिंग नहीं हो पाएगी। एक समय में एक ई-मेल आईडी से 6 सीट और समूह में यात्रा करने पर 12 सीटों की बुकिंग कर सकते हैं। पूरे यात्रा काल में एक आईटी पर दो बार ही टिकट बुकिंग की सुविधा होगी।

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी। पहली बार हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जा रही है। गुप्तकाशी से आर्यन एविएशन, व ट्रांस भारत एविएशन, फाटा से पवन हंस, कैस्ट्रल, थंबी और ग्लोबल विक्ट्रा एविएशन, सिरसी से केदारनाथ के लिए हिमालयन हेली, कैस्ट्रल और एयरो एयर क्राफ्ट कंपनी के माध्यम से हेली सेवा चलाई जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
आईआरसीटीसी की http://www.heliyatra.irctc.co.in पर हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके बाद ही बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना पड़ेगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर पर टिकट बुक होगा।
बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी दिखानी होगी
यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी भी दिखानी होगी। जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र को देना होगा।
पहले फेज में 30 अप्रैल तक होगी बुकिंग
केदारनाथ हेली सेवा के लिए पहले फेज में 25 से 30 अप्रैल तक टिकटों की बुकिंग होगी। यदि कोई यात्री एक मई के लिए टिकट बुकिंग करना चाहता तो नहीं होगा। इसके बाद बाद दूसरे चरण का बुकिंग स्लाॅट खोला जाएगा।
इतना होगा किराया
हेली सेवा का रूट एक तरफा दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)
गुप्तकाशी से केदारनाथ 3870 7740
फाटा से केदारनाथ 2750 5500
सिरसी से केदारनाथ 2749 5498
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
