खड़े ट्रक में जा घुसी बारातियों से भरी बोलेरो, 14 बारातियों की दर्दनाक मौत

Share your love

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 14 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 14 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

एसपी अनुराग आर्य ने बोलेरो के ड्राइवर के झपकी आ जाने से हादसा होने की आशंका जताई है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

प्रतापगढ़ जिले में नबाबगंज इलाके के शेखापुर से सभी बाराती बोलेरो से लौट रहे थे। गुरुवार रात करीब एक बजे लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर बारातियों की बोलेरो खड़े ट्रक में घुस गई। इस भीषण टक्कर के बाद बोलेरो में सवार 14 बारातियों की मौत हो गई। सभी बराती कुंडा कोतवाली के जिर्गापुर के रहने वाले हैं। यह दहला देने वाला सड़क हादसा मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज इनारा में हुआ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.