देहरादून सड़कों पर ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी को भाजपा महिला अध्यक्ष ने बांधे रक्षा सूत्र
Share your love
दून ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बांधे रक्षा सूत्र
भाजपा महिला मोर्चा ने रेलवे स्टेशन पर जाकर वाहन चालकों को बांधी राखी खिलाई मिठाई,
हर्षोल्लास के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने वाहन चालकों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक तौर पर कर रही है मजबूत :आशा नौटियाल
भाई बहन के पवित्र रिश्ते के त्यौहार रक्षाबंधन को भाजपा महिला मोर्चा हर्षोल्लास के साथ मान रही है भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने दून ऑटो रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन के पदाधिकरियों के साथ रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने दून ऑटो रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन के अध्यक्ष राम सिंह को रक्षा सूत्र बांधे उन्हें मिठाई खिलाई।
इस मौके पर मोर्चे के पदाधिकारियों ने सरदार निर्मल सिंह, मुकेश अरोड़ा अनूप कुमार पाल, मुकेश सक्सेना, सरवन सिंह ,वीरेंद्र सिंह हसनेन, मुकेश ढींगरा, सतीश कुमार, रईस अहमद आदि को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें मिठाई खिलाई। भाजपा पहला महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया ।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के आर्थिक विकास को लेकर मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की है जिसके तहत ब्लॉक स्तर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पाद को बेच रही हैं पूरे प्रदेश में तकरीबन 22लाख रुपए से अधिक के समान की बिक्री हो चुकी है।
उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ना सिर्फ ब्लॉक स्तर पर मेले का आयोजन कर रही है बल्कि सचिवालय में भी एक स्टॉल लगाई है जहां महिलाओं के उत्पाद को बेचा जा रहा है रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश सरकार उत्तराखंड के महिलाओं के आर्थिक विकास को लेकर एक बड़े योजना की शुरुआत की है।
जिसका लाभ प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं को मिल रहा है उनका कहना है कि प्रदेश सरकार जिस तरह से नई योजना की शुरुआत की है इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को भी आर्थिक तौर पर मजबूती मिल रही है।
आपको बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सचिवालय में लगी महिलाओं के स्टॉल पर जाकर रक्षाबंधन खरीदे और दून ऑटो यूनियन के पदाधिकारी और वाहन चालकों को रक्षाबंधन बांधे। वाहन चालकों के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, अर्चना बागड़ी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा महानगर,सुषमा कुकरेती आदि मौजूद रही।
नेहा शर्मा
प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा उत्तराखंड
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
