बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन हुए नाराज, कार्यक्रम से वापस लौटे
Share your love
देहरादून: केन्द्रीय ग्रह मंत्री के आगमन से पहले बीजेपी में एकजुटता दिखी। लेकिन इस दौरान खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन नाराज हो गए। वहीं इससे पहले रेखा आर्य जौलीग्रांट एय़रपोर्ट से नाराज होकर वापस लौट गई। जानकारी मिली कि स्वागत लिस्ट में रेखा आर्य का नाम शामिल ना करने पर वो नाराज होकर वापस लौट गईं।
वहीं अमित शाह बन्नू स्कूल पहुंचे जहां वो जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मंच पर सीएम धामी, अनिल बलूनी, धन सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, काबीना मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, पूर्व विजय बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, काबीना मन्त्री बिशन सिंह चुफाल डॉ हरक सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली मौजूद रहे लेकिन खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन नाराज हो गए।
बता दें किं अमित शाह रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में सहकारिता विभाग की मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना की लांचिंग करेंगे। साथ ही राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन समेत सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसी मंच से वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे। वहीं, गृहमंत्री के स्वागत को सीएम समेत तमाम नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। जानकारी मिली है कि उनको मंच पर बैठने की जगह नहीं मिली और इस कारण वो व्यवस्था को लेकर नाराज हो गए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
