साहसिक खेलो की शुरुआत को लेकर भाजपा कांग्रेस में लगी होड़ !

Share your love

देहरादून, करण सहगल, मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ढाई मिनट के संबोधन में उत्तराखंड के पर्यटन की विशेष रूप से चर्चा की। पीएम ने कहा कि देश में विंटर टूरिज्म की अपार संभावनाएं है….हमारे पास भव्य पर्वत हैं, समृद्ध संस्कृति है, और एडवेंचर टूरिज्म की असीम संभावनाएं भी मौजूद हैं… पीएम के इस बयान के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है, हरीश रावत ने कहा कि साहसिक खेलों और एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देना अच्छी बात है, लेकिन यह भी याद रखा जाए कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों की शुरुआत उनके कार्यकाल में ही हुई थी….उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तक यह बात जरूर पहुंचाएं कि मुनस्यारी में उन्होंने ही नैन सिंह सर्वेयर माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट की स्थापना की थी, जिसका जिक्र अब किया जा रहा है, जिसे बंद कर दिया गया

वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि हम मान रहे हैं कि कांग्रेस के कार्यकाल में सभी योजनाएं बनी थी लेकिन वे सभी योजनाएं सिर्फ कागजों पर ही बनी थी। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के तहत जिस प्रकार से उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन, एडवेंचर टूरिज्म, की बात कही उससे उत्तराखंड में टूरिस्टों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.