बड़ी खबर: इस बीजेपी सांसद की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

Share your love

नई दिल्ली: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां BJP सांसद की संदिग्ध मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद रामस्वरूप शर्मा की दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में संदिग्ध मौत हो गई है। बुधवार को 62 वर्षीय बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह तकरीबन 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। अभी आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

सांसद के स्टाफ के मुताबिक आज सुबह सासंद का कमरा अंदर से लॉक था, बार-बार आवाज लगाने के बाद भी कमरा नहीं खुला, फिर पुलिस को फोन किया गया, पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़ा गया, इस दौरान सांसद का शव फंदे से लटक रहा था। मौके पर कई पुलिस अफसर पहुंच गए हैं।

बता दें कि सांसद रामस्वरूप शर्मा लगातार दो बार सांसद चुने गए है। 2014 में बीजेपी ने रामस्वरूप शर्मा को मंडी लोकसभा सीट से टिकट दिया था जहां उन्होंने 40 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। 2019 में भी रामस्वरूप शर्मा मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.