बड़ी खबर: अचानक मैक्स से उतारा युवक अलकनंदा में लगा दी छलांग, रेसक्यू जारी

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

श्रीनगर: श्रीनगर गढ़वाल में फरासू के निकट डैमसाइट में उस वक्त लोगों में हड़कम्प मच गया जब अचानक एक युवक मैक्स वाहन से उतरा और उसने अलकनन्दा नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले की कोई उसे रोक पाता तब तक वो नदी में डूब चुका था।

डूबा युवक रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र का बताया जा रहा है जो टैक्सी वाहन से रूद्रप्रयाग की ओर जा रहा था कि अचानक पहाड़ी की कटिंग की वजह से वाहन जैसे ही रूका तो अचानक गाड़ी से उतकर युवक ने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस राफ्ट की मदद से नदी में तलाशी अभियान चला रही है लेकिन फिलहाल युवक का पता नहीं चल सका है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.