उत्तराखंड से बड़ी खबर, SSP हरिद्वार बन सकते हैं योगेंद्र सिंह रावत

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है।एसएसपी हरिद्वार बन सकते हैं योगेंद्र सिंह रावत। जी हां फिलहाल योगेंद्र सिंह देहरादून के हैं एसएसपी। जन्मेजय खंडूरी को मिल सकती है देहरादून की कमान। शासन में फैसला अंतिम चरण में लंबित। इसके अलावा कई आईपीएस के होंगे तबादले।

आपको बता दें कि आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत मूलरूप से चमोली के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक पुलिस परिवार में हुआ। उनके पिता की सर्विस क्योंकि श्रीनगर में थी। इसलिए योगेंद्र सिंह रावत का बचपन यहीं बीता। उनकी शिक्षा भी श्रीनगर में हुई। आगे पढ़ें

साल 1987 में योगेंद्र रावत ने श्रीनगर गढ़वाल यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में एमएससी पूरी की। साल 1993 में उन्होंने पीएचडी भी कर ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि डॉ. योगेंद्र सिंह रावत लंबे समय तक श्रीनगर स्थित गढ़वाल यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को पढ़ाया है। डॉ. योगेंद्र सिंह रावत हमेशा प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते थे। इसलिए वो साइंस की पढ़ाई के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी भी करते रहे। साल 1997 में उन्होंने पीसीएस परीक्षा पास कर पुलिस सेवा में एंट्री मारी। पुलिस अधिकारी के तौर पर उन्हें पहली पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मिली। वो यहां क्षेत्राधिकारी के तौर पर कार्यरत रहे।

बाद में उन्होंने हरिद्वार के मंगलौर और नैनीताल के रामनगर में क्षेत्राधिकारी के तौर पर सेवाएं दीं। इसके अलावा वो 31 बटालियन पीएसी रुद्रपुर के उप सेनानायक भी रह चुके हैं। टिहरी में सेवाएं देने के बाद अब उन्हें राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.