उत्तराखंड से बड़ी खबर: उत्तराखंड में एक हफ्ते और बढ़ा कोविड कर्फ्यू

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर। उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ता और बढ़ाया गया है। अब केवल नाइट कर्फ्यू की पाबंदी प्रदेश में प्रभावी है।

आदेश में लिखा गया है कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं नियन्त्रण के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड कर्फ्यू आदेश संख्या: 394 / USDMA / 792 (2020), दिनांक 02 अगस्त, 2021 अग्रिम 07 दिवस (दिनांक 10.08.2021 प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 17.08.2021 प्रातः 06:00) तक प्रभावी रहेगा। उक्त आदेश में दिये गये समस्त दिशानिर्देश पूर्व की भांति यथावत रहेगें।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.